गाजियाबाद में हुआ इतना हंगामा, बंद करना पड़ा KFC Restaurant, जानें पूरा मामला
गाजियाबाद में केएफसी का शटर बंद करवा दिया और नजीर रेस्टोरेंट के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि मांस की बिक्री से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। हिन्दू संगठन ने प्रशासन से कांवड़ मार्ग से 100-200 मीटर की दूरी तक मांसाहारी रेस्टोरेंट्स बंद करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो विरोध और तेज किया जाएगा।