Kaushambi Blast: धमाके ने उजाड़ दिए घर, बुझ गए 11 चिराग अब लापरवाहों पर चला प्रशासन का चाबुक
कौशांबी के अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद राजस्व विभाग के पांच लेखपाल और एक कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है। इन पर अवैध पटाखा फैक्ट्री के संचालन की जानकारी नहीं होने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप हैं।