Farrukhabad: कांवड़ यात्रा में काल बनकर आया ट्रक, एक झटके में चली गई तीन कांवड़ियों की जान
फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाई-वे रविवार देर रात खून से लाल हो गया। कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए यह रात काल बनकर आई, जहां अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। राजेपुर और मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हुए इन हादसों के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।