छापे से शुरू हुई जांच, अब रजिस्ट्रेशन खत्म… जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
आयकर विभाग ने आजम खां से जुड़े जौहर ट्रस्ट का 12एबी रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। विभाग की जांच में कथित अनियमितताओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अब ट्रस्ट को भारी टैक्स, ब्याज और पेनाल्टी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि ट्रस्ट के पास ट्रिब्यूनल में अपील का विकल्प खुला है।