बिहार चुनाव 2025: सीट बंटवारे के 2 घंटे बाद NDA में तकरार, पूर्व मुख्यमंत्री बोले- खामियाजा भुगतना पड़ेगा
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर HAM अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने नाराजगी जताई है। उनकी पार्टी को छह सीटें मिली हैं, लेकिन मांझी का कहना है कि उनकी ताकत को कम आंका गया है और इसका खामियाजा एनडीए को भुगतना पड़ेगा।