इटली के गांव में चमत्कार: 30 साल बाद गूंजी किलकारी, पूरे गांव ने मनाया जश्न
इटली के अब्रूजो क्षेत्र के छोटे से गांव पाग्लियारा देई मार्सी में 30 साल बाद किसी बच्चे का जन्म हुआ है। पाग्लियारा देई मार्सी आज पूरे इटली की तस्वीर बन चुका है। यहां बुज़ुर्गों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि युवा आबादी तेजी से घट रही है।