भारतीय क्रिकेटर Akash Deep ने अक्षिता राज संग रचाया ब्याह, काशी की पावन धरती पर सात फेरों के साथ शुरू की नई पारी, देखें तस्वीरें
भारतीय तेज गेंदबाज आकाशदीप वाराणसी के होटल ताज गंगेज में अक्षिता राज के साथ विवाह के अटूट बंधन में बंध गए हैं। ‘शिव मंदिर थीम’ पर सजे मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिए और अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत की।