भारत-अमेरिका के बीच 10 साल का रक्षा समझौता, जानें इस पर क्या बोले राजनाथ सिंह
भारत और अमेरिका ने 10 साल के रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह महत्वपूर्ण समझौता कुआलालंपुर में राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव पीटर हेगसेथ के बीच हुई बैठक के बाद हुआ। यह समझौता भारत की रक्षा तकनीक और रणनीतिक साझेदारी को एक नई दिशा प्रदान करेगा।