IND A vs SL A: रन नहीं बन रहे थे, ऊपर से हुआ यह नुकसान… इंडिया ए को भारी पड़ी ये चूक
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच वनडे त्रिकोणीय सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गईं। खराब बल्लेबाजी के बीच विप्रज निगम की एक गलती टीम पर भारी पड़ी और अंपायर ने दो बार 5-5 रन की पेनल्टी लगा दी। यानी भारत को कुल 10 रन का नुकसान उठाना पड़ा।