क्रिसमस-न्यू ईयर से पहले नैनीताल में सख्ती, होटल और गेस्ट हाउस की मनमानी पर लगा ब्रेक
क्रिसमस और नववर्ष से पहले नैनीताल जिला प्रशासन ने पर्यटकों को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब होटल और गेस्ट हाउस मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। सभी होटलों को रेट लिस्ट सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करनी होगी।