फतेहपुर के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के बड़े शिवाला स्थित एक होटल के कमरे में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हरिहरगंज निवासी अंकित द्विवेदी के रूप में हुई है। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।