शादी से इनकार का खौफनाक बदला! आधी रात दीवार फांदकर घर में घुसा, दो बहनों पर फेंका तेजाब
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में आधी रात एक खौफनाक वारदात सामने आई। आरोप है कि शादी से इनकार करने से नाराज युवक दीवार फांदकर घर में घुसा और दो बहनों पर तेजाब फेंक दिया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है। शोर सुनकर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।