Accident in Delhi: दिल्ली-मेरठ रोड पर तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कांवड़ियों को रौंदा, मौके पर ही मौत
गाजियाबाद के कादराबाद में दिल्ली-मेरठ रोड पर एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कांवड़ियों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज में लापरवाही के आरोप भी सामने आए। श्रद्धालुओं को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ और परिजन उन्हें इधर-उधर घुमाते रहे। सरकार भले ही फूल बरसाने और विशेष इंतजामों के दावे कर रही हो, लेकिन सच्चाई कुछ और ही है।