हिंसक प्रदर्शन के पीछे ‘मजदूर बिगुल दस्ता’? 17 व्हाट्सएप ग्रुप की जांच, मास्टरमाइंड हिरासत में
गौतमबुद्धनगर में श्रमिकों का हिंसक प्रदर्शन अब शांत हो गया है। पुलिस ने ‘मजदूर बिगुल दस्ता’ संगठन से जुड़े मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है और 17 व्हाट्सएप ग्रुप की जांच कर रही है। डीएम ने चेतावनी दी है कि उपद्रव की स्थिति में आउटसोर्सिंग एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।