Expressway बना ‘वॉटरवे’: तीन फीट पानी में डूबा Ganga Expressway, अखिलेश यादव के तंज के बाद मचा हड़कंप
उन्नाव में जिस रास्ते पर सफर को तेज और आसान बनाने का दावा किया गया था, वही रास्ता बारिश के बाद पानी में डूब गया। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे के सोनिक और बशीरतगंज टोल प्लाजा पर शनिवार को करीब तीन फीट तक पानी भर गया।