79th Independence Day 2025: PM मोदी ने दी देशवासियों को दी शुभकामनाएं, जानिये किसने क्या कहा?
भारत आज 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और ‘विकसित भारत’ के निर्माण का आह्वान किया। गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया।