Kanpur News: बाढ़ का पानी उतरा तो कटरी में बढ़ी नई मुसीबत! जमा पानी और गंदगी से बीमारी का डर
कानपुर के कटरी क्षेत्र में गंगा का जलस्तर घटने के बाद बाढ़ का पानी कम हुआ है, लेकिन अब जमा गंदे पानी से बीमारी का खतरा बढ़ गया है। भोपालपुरवा, भगवानदीन पुरवा और बनियपुरवा समेत कई गांवों में ग्रामीण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की शिकायत कर रहे हैं। प्रशासन ने राहत चौकी और स्वास्थ्य शिविर के जरिए निगरानी और दवा वितरण शुरू किया है।