नदी में आखिर किसने घोला जहर? चानकी नदी में हजारों मरी मछलियां मिलने से मचा हड़कंप, जांच की उठी मांग
महराजगंज की चानकी नदी में एक साथ बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण जहरीला पदार्थ डाले जाने की आशंका जता रहे हैं, जबकि दुर्गंध और प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आखिर मछलियों की मौत की वजह क्या है।