दिल्ली के इंद्रलोक में दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में सोमवार शाम कई जूते-चप्पल की दुकानों में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आग के कारणों की जांच जारी है।