दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में जूते की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जिसमे लाखों के नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडियों को भेजा गया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 April 2026, 11:10 AM IST
google-preferred

New Delhi: गुरुवार को दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक जूते की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही, फायर डिपार्टमेंट के लगभग 11 से 12 फायर ब्रिगेड की गाडियां मौके पर पहुंची है और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हालांकि, फैक्ट्री के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी का मौसम शुरू होने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है।

राहत और बचाव कार्य जारी

मौके पर फायर डिपार्टमेंट, दिल्ली पुलिस और CATS एम्बुलेंस सेवाओं के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिशों के साथ-साथ राहत और बचाव कार्य भी जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Location :  New Delhi

Published :  17 April 2026, 11:10 AM IST

Advertisement