Sonbhadra Horror: बकाया फीस को लेकर Principal ने छात्र की बेरहमी से पिटाई, मामला पहुंचा डीएम तक
सदर कोतवाली क्षेत्र में संचालित एक चर्चित प्राइवेट स्कूल में समय से फीस जमा न करने पर कक्षा 12वीं केे छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 14 नवंबर शुक्रवार की बतायी जा रही है। पीड़ित छात्र की मां विभा जायसवाल ने सदर कोतवाली पुलिस को दोषी प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी हैं।