फसलें डूबीं रास्ते बंद, चारों तरफ पानी और बीच में जिंदगी; फर्रुखाबाद में बाढ़ ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का असर लगातार बढ़ रहा है। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के राजेपुर ब्लॉक के कई गांवों में पानी घुस गया है। गलियां और सड़कें जलमग्न होने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है, वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।