नोएडा की खुफिया एजेंसी फिर हुई फेल! 6 साल से अवैध वीजा पर रह रहा था चीन का नागरिक, बीवी के नाम पर कर रहा था धंधा
ग्रेटर नोएडा में छह साल से अवैध तरीके से रह रहे एक चीनी नागरिक की गिरफ्तारी ने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी का वीजा 25 जून 2020 को ही खत्म हो गया था। इसके बाद उसने फर्जी आधार और पैन कार्ड बनवाकर अपनी पहचान छिपाई और मणिपुर की महिला से शादी कर उसके नाम पर कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने लगा। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।