रुड़की में रहस्यमयी मौत से हड़कंप: कब्र से निकाला गया मासूम का शव, पड़ोसी युवक पर शक की सुई
रुड़की के मंगलौर में दो वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। बच्ची की मां ने जिलाधिकारी से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।