वॉर के बीच दो इंडियन शिप LPG लेकर भारत रवाना, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अब भी 22 जहाज खड़े, जानिये MEA क्या बोला
भारत के झंडे वाले दो एलपीजी कैरियर जहाज शिवालिक और नंदा सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इन जहाजों में करीब 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी गैस लदी हुई है और ये 16 व 17 मार्च को मुद्रा और कांडला पोर्ट पहुंचेंगे।