अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस: भाजपा पर किया तीखा वार, जानें किन मुद्दों पर की बात
अखिलेश यादव ने भाजपा और सीएम योगी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की जा रही है और सरकारी मशीनरी भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। अखिलेश ने चेताया- 2027 आने में अभी वक्त है, लेकिन भाजपा ने बेईमानी शुरू कर दी।