SIR: बिहार में 56 लाख फर्जी मतदाताओं पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 56 लाख संदिग्ध नाम सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इसे केंद्र सरकार की विफलता बताया और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है।