Stock Market: गांधी जयंती के बाद शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट; निफ्टी के हैं ये हाल
आज के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 299 अंकों की गिरावट के साथ 80,684.14 पर खुला, जबकि निफ्टी 50 में भी लाल निशान देखने को मिले। वैश्विक बाजारों के उतार-चढ़ाव और घरेलू निवेशकों की चिंता के कारण यह गिरावट देखने को मिली।