गोरखपुर में ई-रिक्शा से सफर करना पड़ा भारी! सवारी बनकर मोबाइल चुराते थे आरोपी, पुलिस ने 3 को दबोचा
गोरखपुर में ई-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाने के आरोप में तीन युवक पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामला उस समय खुला, जब एक यात्री को अपना फोन गायब मिला।