Ayodhya: बैंक को 3 महीने पहले ही लग गई थी चोरी की भनक, हटाने वाले थे चोरों को; फिर किसने बचाई उनकी नौकरी और क्यों आया इस्तीफा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में खुलासा हुआ है कि एसबीआई ने तीन महीने पहले ही संदिग्ध कर्मचारियों को हटाने की सिफारिश की थी, लेकिन चंपत राय और अनिल मिश्रा उनके पक्ष में ढाल बन गए। भारी जन-आक्रोश और चौतरफा दबाव के बाद दोनों ने इस्तीफा दे दिया है, जिस पर फैसला होना अभी बाकी है।