कुत्ता एक, मालिक दो: पुलिस भी हुई कंफ्यूज़, पढ़िये हमीरपुर का अजीबो-गरीब मामला
सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जहां दो लोग एक ही कुत्ते को अपना बताने थाने पहुंच गए। दोनों पक्ष कुत्ते के असली मालिक होने का दावा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों परिवारों से ठोस सबूत मांगे और कुत्ते को अपने कब्जे में लिया।