अचानक नवोदय विद्यालय पहुंचे डीएम और एसपी, बच्चों संग भोजन कर चखा स्वाद, तत्काल वाटर कूलर लगवाने का दिया निर्देश
जिले के नवोदय विद्यालय धनेवा-धनेई के विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास और यादगार बन गया, जब जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा अचानक विद्यालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने न सिर्फ विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया बल्कि बच्चों के साथ बैठकर भी किया और संवाद कर उनके सपनों को जाना।