सेवानिवृत्त एसडीओ पुरमल सिंह धर्मशक्तू का निधन, जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से पूरी हुई देहदान की अंतिम इच्छा
नैनीताल जिले के सेवानिवृत्त एसडीओ पुरमल सिंह धर्मशक्तू का निधन हो गया। परिजन उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार देह को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को दान करना चाह रहे थे। कागजी अड़चन पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हस्तक्षेप कर अनुमति दी।