बाराबंकी के ओसानेश्वर मंदिर में करंट लगने और भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, 40 से अधिक घायल
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सावन सोमवार के अवसर पर ओसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने और भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।