देवरिया नगर पालिका के विकास कार्यों की खुली पोल, चेयरमैन और EO के खिलाफ खुला मोर्चा
देवरिया नगर पालिका के विकास कार्यों में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला गरमा गया है। पूर्व प्रत्याशी विजय रामायण राव ने ‘डाइनामाइट न्यूज़’ के इंटरव्यू में चेयरमैन और ईओ पर गुणवत्ता विहीन निर्माण, अधूरी सड़कों और जलभराव की समस्या को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।