Delhi Blast Update: लाल किला कार बम धमाके में नया खुलासा, उमर नबी को छिपाने वाले शोएब को NIA ने दबोचा
लाल किले के पास हुए कार बम धमाके की जांच में NIA ने एक और आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने आतंकी उमर को पनाह और लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया। केस में यह सातवीं गिरफ्तारी है। धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है।