जैश कमांडर का कबूलनामा: मसूद अजहर ने कराया संसद हमला, शहबाज शरीफ की बढ़ेंगी मुश्किलें
जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने स्वीकार किया कि मसूद अजहर ही दिल्ली संसद और मुंबई 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड था। इसके साथ ही उसने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और बहावलपुर में हवाई हमलों के दौरान अजहर के परिवार के मारे जाने की भी पुष्टि की।