सोनभद्र में कालाबजारी! 1150 बोरी यूरिया और 78 बोरी डीएपी जब्त, जांच के आदेश
ऐसे समय में किसानों को यूरिया के जगह-जगह भटकना पड़ रहा है, सोनभद्र के कोन क्षेत्र में मंगलवार को जिलाधिकारी बी.एन. सिंह के नेतृत्व में की गई औचक छापेमारी में खाद की बड़ी मात्रा बरामद हुई है। मां विंध्यवासिनी कोल्ड स्टोरेज गोदाम में छापेमारी के दौरान 1150 बोरी नवरत्न यूरिया और 78 बोरी डीएपी खाद अवैध रूप से जमा मिली।