नाम पूछा, फिर मचा बवाल! युवक-युवती के साथ सरेआम मारपीट, अब पुलिस के एक्शन से बढ़ी हलचल
मुजफ्फरनगर के जिला परिषद मार्केट में युवक-युवती के साथ कथित तौर पर नाम पूछने के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पांच नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी, वीडियो और बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।