काम में लापरवाही पड़ी भारी… डीएम ने रोका तीन अधिकारियों का वेतन, दो ठेकेदारों पर FIR के दिए निर्देश
देवरिया में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी का सख्त रुख देखने को मिला। काम की धीमी रफ्तार और लापरवाही पर तीन अधिकारियों का वेतन रोक दिया गया, जबकि दो ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश जारी हुए।