Rudraprayag: होटल और ढाबों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 घरेलू सिलेंडर जब्त
रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने गड़बड़ पाये जाने पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था।