पनेवा में माघी पूर्णिमा और संत रविदास जयंती पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बुद्ध मेला बना आस्था का केंद्र
महराजगंज के पनेवा में माघी पूर्णिमा और संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। बुद्ध मेला सामाजिक समरसता और आस्था का केंद्र बना। पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल सहित कई वक्ताओं ने बुद्ध दर्शन और संत रविदास के विचारों पर प्रकाश डाला।