‘डॉक्टर नहीं हैं, बाहर ले जाओ’ बदायूं में मरीजों की जिंदगी से कैसे हो रहा है खिलवाड़? स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
बदायूं जिला अस्पताल में लंबे समय से सर्जन की कमी बताई जा रही है। इसके चलते गंभीर चोट और जलने वाले मरीजों को कई बार प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। वजीरगंज में गैस रिसाव से झुलसे एक व्यक्ति के मामले ने यह समस्या फिर सामने ला दी है।