‘सुप्रीम कोर्ट कुछ भी कहे, पुलिस अपनी मनमर्जी करती है’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की इस मामले में कड़ी फटकार से मचा हड़कंप
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने नाबालिग की कथित अवैध गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के मामले में पुलिस और न्यायिक प्रक्रिया पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने गिरफ्तारी संबंधी सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों की अनदेखी पर नाराजगी जताते हुए जांच अधिकारी को तलब किया और संबंधित मजिस्ट्रेट से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है।