UP News: फतेहपुर में खंड विकास अधिकारी को ग्राम रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, दीपावली से पहले आंदोलन की चेतावनी
फतेहपुर में दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार से पहले ग्राम रोजगार सेवकों में नाराज़गी का माहौल देखने को मिल रहा है। असोथर विकासखंड के ग्राम रोजगार सेवकों ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्वाइंट बीडीओ कमलेश कुमार को ज्ञापन सौंपा और सात माह से लंबित मानदेय जल्द जारी करने की मांग की।