भाजपा का बड़ा दांव: नबाव सिंह नागर बने पश्चिम यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष, गुर्जर समीकरण पर नजर
भाजपा ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए दादरी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नबाव सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजनीतिक जानकार इसे आगामी चुनावों से पहले पश्चिमी यूपी में गुर्जर समाज को साधने और जातीय संतुलन मजबूत करने की रणनीति के रूप में देख रहे हैं।