Bihar Train Accident: नींद में थे यात्री, अचानक मच गई तेज आवाज, महानंदा एक्सप्रेस के 3 हिस्से पटरी से उतरे, टला बड़ा हादसा
बिहार के भोजपुर में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया। अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस आरा स्टेशन के पास डिरेल हो गई। इंजन, SLR बोगी और एक AC कोच के पहिए पटरी से उतर गए। तेज आवाज से यात्रियों में अफरा-तफरी मची, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।