Nepal Disaster: नेपाल में भीषण तबाही, 100 शव बरमाद, हजार से अधिक लोग लापता; कई स्ट्रक्टर ध्वस्त, भारत से चीन तक अलर्ट
नेपाल में आई अचानक बाढ़ से भारी तबाही मच गई है। कैलाश मानसरोवर यात्रा समेत आम जन जीवन पर संकट खड़ा कर दिया है। रसुवा जिले में नेपाल-चीन सीमा के पास करीब 400 तीर्थयात्रियों से संपर्क टूट गया है। इसके साथ ही 1000 से अधिक लोगों के लापता होने की खबरें सामने आ रही है। अभी तक लगभग 100 लोगों की मौत की खबरें सामने आ रही है। सड़क और बुनियादी ढांचे को नुकसान के बाद नेपाल और चीन में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।