Action on Gambling: भदोही में जुए के अड्डे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वेडिंग लॉन से 19 लोग गिरफ्तार
जनपद भदोही की पुलिस ने संगठित अपराध पर करारा प्रहार करते हुए एक बड़े जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया है। थाना भदोही क्षेत्र स्थित निजामपुर के एनआरएस वेडिंग लॉन के एक कमरे में ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 19 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।