देवरिया: डीएम अचानक नगर पंचायत बरियारपुर पहुंचे, बोले-प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी को नहीं करना पड़े दफ्तर की परिक्रमा
देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने नगर पंचायत बरियारपुर कार्यालय का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, निर्माण कार्यों और जनसेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तय समय में जारी करने और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश दिए।